रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए उनकी पूर्व सांसद पत्नी डॉ. तजीन फात्मा बेटे अदीब आजम के साथ जिला कारागार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की सजा सुनाई जा चुकी है। वह इस वक्त वह जेल में हैं। जेल में बंद सपा नेता व उनके बेटे से मिलने के लिए मंगलवार को एक बार फिर सपा नेता की पूर्व सांसद पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा व उनके बेटे अदीब आजम व उनकी बहन भी पहुंचीं। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई।
मुलाकात के बाद पूरा परिवार बाहर निकला लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले डाॅ. तजीन फात्मा सपा नेता आजम खां को जेल में सुविधाएं न मिलने का आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से उनके आरोपों को खारिज कर चुका है। संवाद