फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Sun, 12 May 2024 10:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अब अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के साथ ही स्कूल कालेजों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने अपना परीक्षाफल घोषित कर दिया है, जबकि सीबीएसई के दसवीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। साथ ही अब ग्रीष्म अवकाश भी होने जा रहा है। इस बीच शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों को चिह्नित कर रहा है जो पढ़ाई में कमजोर हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों को इस तरह की जिम्मेदारी सौंपी है। स्कूल अपने स्तर से पढ़ाई में कमजोर बच्चों का चिह्नीकरण करने में लगे हैं। इन बच्चों का चिह्नीकरण कर स्कूलों को एक्स्ट्रा क्लासेज लगाने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। कई स्कूलों में 15 मई से एक्स्ट्रा क्लासेज लगाने की तैयारी हो रही है। परिषदीय स्कूलों में भी इसी तरह की व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। खासतौर से अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार ने भी पढ़ाई में कमजोर बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें