फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कंबोडिया के साइबर ठगों के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कंबोडिया से संचालित डिजिटल अरेस्ट और फर्जी सिमकार्ड-ओटीपी सिंडिकेट में शामिल आरोपी अमरोहा के गांव मधुवामाफी निवासी मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरोह के तार 3648 यूनिक सिमकार्ड से जुड़े मिले हैं, जिनके माध्यम से विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को ओटीपी उपलब्ध कराए जाते थे। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक गिरोह जरूरतमंद लोगों के नाम से सिम कार्ड जारी कराता था। जिन्हें एक्टिवेट कर कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों को ओटीपी बेचे जाते थे। साइबर थाना पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
सेवानिवृत्त दमकल कर्मचारी के साथ हुई ठगी के बाद जांच शुरू हुई। जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और संदिग्ध आईएमईआई नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया।
विज्ञापन

इस्तेमाल किए गए अधिकांश सिमकार्ड अमरोहा से जारी हुए थे, जबकि संबंधित व्हाट्सएप नंबर कंबोडिया से संचालित हो रहे थे। जांच में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के आईएमईआई नंबरों पर संचालित 3648 यूनिक सिमकार्ड का पता चला।

ये था मामला
डेढ़ माह पहले शाहपुर क्षेत्र के सेवानिवृत्त दमकलकर्मी अशरफ अली को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 21 लाख रुपये की ठगी की गई तो मामला प्रकाश में आया। उन्हें फोन कर बताया गया कि उनका फोन कश्मीरी आतंकवादियों से मिला है और उनके खाते से 70 करोड़ का लेनदेन हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने खुद को एटीएस और एनआईए का अधिकारी बताते हुए व्हाट्सएप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, गोपनीयता समझौता और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के नोटिस भेजे। जिसके बाद उनसे करीब 21 लाख रुपये की ठगी की गई।

150 रुपये प्रति सिम के हिसाब से उपलब्ध कराए थे हजारों सिम
पूछताछ में गिरफ्तार मोनू ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई मिंकू के साथ वीआई कंपनी के सिमकार्ड जारी करने का काम करता था। उसने अपने मौसेरे भाई अंकुश सैनी को करीब 3000 से 3500 सिमकार्ड 150 रुपये प्रति सिम के हिसाब से उपलब्ध कराए थे। आरोपी के अनुसार, पिछले करीब छह माह से लोगों को राशन में तेल, चीनी, हल्दी आदि दिलाने का प्रलोभन देकर उनकी केवाईसी कराई जाती थी और आधार कार्ड व बायोमेट्रिक के माध्यम से फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट किए जाते थे। अंकुश इन सिमकार्ड के जरिये विभिन्न कंपनियों, ऑनलाइन शॉपिंग साइट, गेमिंग साइट और गैस कनेक्शन आदि के ओटीपी साइबर अपराधियों को बेचता था।
-
तीन आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार, एक अभी पकड़ से बहार
इस मामले में साइबर थाना पुलिस 20 नवंबर को अंकुश सैनी निवासी मुकिमपुरा, अक्षय कुमार अग्रवाल निवासी जयओम नगर और अब्दुल मलिक निवासी नियारियान, अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मोनू की गिरफ्तारी के साथ पुलिस गिरोह के नेटवर्क की आगे की कड़ियां खंगाल रही है। जबकि मामले में मिंकू नाम का एक आरोपी अभी पकड़ से बहार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें