फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद और दो लाख रुपये जुर्माना की सजा, सात साल की बच्ची संग हुई थी दरिंदगी

Fri, 11 Nov 2022 09:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सात साल की बेटी भट्ठे पर पानी लेने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही हंसपाल उर्फ विपिन ने बालिका को अकेला देखकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में सात साल की बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए बीस साल की सजा सुनाई है। साथ ही दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सात साल की बेटी मई 2000 में भट्ठे पर पानी लेने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही हंसपाल उर्फ विपिन ने बालिका को अकेला देखकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी, आरोपी बालिका को नग्नवस्था में छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में पीड़िता के परिवार की ओर से मुकदमा कायम कराया गया और फिर पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।

विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से 11 लोगों को गवाह के तौर पर पेश किया। साथ ही आरोपी को सजा देने की मांग की,जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। एडीजीसी अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट हंसपाल उर्फ विपिन को दोषी करार देते हुए बीस साल का कठोर कारावास व दो लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना की शत प्रतिशत राशि पीड़िता के परिवार को देने के भी आदेश दिए हैं।

छेड़खानी में  तीन साल की कैद
वहीं रामपुर के ही मिलक कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बुरी नियत से दबोच लेने के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को तीन साल की कैद व जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ एक युवक ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें