फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्र पर गोली चलाने का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया पुलिस ने चंदुआ नगला गांव में कक्षा आठ के छात्र गुरताज सिंह को गोली मारकर घायल करने के आरोपी सतेंद्र सिंह को घटना के छह दिन बाद बुधवार दोपहर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

ग्राम चंदुआ नगला निवासी कुलदीप सिंह ने तीन अप्रैल को खजुरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार रात आरोपी सतेंद्र सिंह गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने तमंचे से पहले हवाई फायर किया और फिर दूसरी गोली चला दी, जो उनके 13 वर्षीय पुत्र गुरताज सिंह के पेट में लगी।
घायल छात्र का रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार किया। वह समझौता करने के लिए उत्तराखंड से गांव आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद भागते समय आरोपी गिर गया था, जिससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वह रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार करा रहा था और पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड में छिपा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें