फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली चेकिंग करने गई टीम पर धक्कामुक्की का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर में बिजली चेकिंग के दौरान धार्मिक स्थल की छत पर जूते पहनकर चढ़ने पर लोग भड़क गए। लोगों की बिजली कर्मियों से धक्का-मुक्की हो गई। बिजली टीम ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन से बिजलीकर्मियों की शिकायत की है। थाने में दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा में शनिवार की सुबह बिजली कर्मी चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ बिजली कर्मी इमामबाड़ा की छत पर जूते पहनकर चढ़ गए। जिस पर इमामबाड़े के पास रहने वाले नजमी जैदी ने आपत्ति जताई। आरोप है कि बिजली कर्मियों ने नजमी जैदी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अपशब्द कहे। साथ ही बिजली चोरी के मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। बिजली विभाग की टीम नजमी जैदी को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई। जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस के साथ ही प्रशासन से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें