फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग के अपहरण में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। नाबालिग के अपहरण में फरार चल रहे आरोपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जिला बरेली स्थित थाना फरीदपुर के कुंडरा निवासी पंकज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी मुकदमा दर्ज किए जाने के दिन से ही फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें