फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मुरादाबाद पीटीसी में तैंनात प्रशिक्षक समेत छह घायल, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। सड़क हादसे में बाइकों की भिड़ंत में मुरादाबाद पीटीसी में तैनात बरेली के एक प्रशिक्षक समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद पीटीसी में तैनात एवं बरेली निवासी बाइक सवार प्रशिक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव मुरादाबाद से बरेली के लिए गुरुवार को हाईवे से जा रहे थे। इस बीच बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी बाइक सवार चंद्र पाल से भिड़ंत हो गई। चंद्रपाल के साथ डल्लो और प्रीति सवार थीं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी राहगीर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको नगर की सीएचसी पर इलाज को लाया गया। हादसे में पीटीसी में तैनात प्रशिक्षक के घायल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। घायल को आनन-फानन में सीएचसी पर लाकर बेहतर इलाज को बरेली भेजा गया। सीएचसी पर सीओ धर्म सिंह मार्छाल और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार समेत फोर्स पहुंच गया। वहीं, दूसरी ओर बाइक सवार चंद्र पाल समेत तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज रेफर कर दिया। उधर, हाईवे पर हुए अन्य हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर के बडौड़ा नगर भोपू निवासी हसन अली तथा किशनपुर निवासी मुजम्मीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवार इलाहाबाद से वापस अपने घर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इस बीच हादसा होने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सीएचसी पर इलाज कराया। बाद में बेहतर इलाज को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें