फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा तक मिलेगी एसी सफर की सुविधा

Sat, 02 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर और सुविधाजनक करने के लिए डिपो प्रशासन तैयारी कर रहा है। डिपो से दो एसी बसों के संचालन की मंजूरी मांगी गई है। डिपो प्रशासन को उम्मीद है कि इसी माह इन बसों के संचालन की मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद रामपुर से दिल्ली और रामपुर से आगरा तक एसी में सफर का आनंद मिल सकेगा। राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज बसों में यात्रियों की घटती संख्या को लेकर फिक्रमंद है।
विज्ञापन


यात्रियों की ओर से रोडवेज बसों को छोड़कर ट्रेन और अन्य संसाधनों के सफर को प्राथमिकता देने से लगातार लोड फैक्टर में भी गिरावट हो रही है। इसके बाद परिवहन निगम की ओर से कई सुपरफास्ट बसों का संचालन शुरू किया। हालांकि इन सेवाओं से डिपो को कोई खास लाभ नहीं मिला। अब डिपो यात्रियों की सुविधाओं के अनुसार बसों का संचालन करने की तैयारी है।

मौजूदा समय में 56 बसों का संचालन किया जा रहा है। तीन अनुबंधित, नौ लोहिया ग्रामीण सेवा और शेष सामान्य बसों का संचालन हो रहा है। डिपो के इस बेड़े में अब जल्द दो एसी बसें शामिल होंगी। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से शासन को दो एसी बसों के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है। ये बसें रामपुर-दिल्ली और रामपुर-आगरा रूट पर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें