फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के पास दो-दो पैन, डीएम ने आयकर विभाग को अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम के पास दो अलग-अलग पैन ( स्थायी खाता संख्या ) होने के मामले को जिलाधिकारी ने आयकर विभाग को अवगत कराया है। उन्होंने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि विधायक अब्दुल्ला के पास दो पैन हैं और दोनों अभी सक्रिय हैं। दोनों पैन उनके अलग-अलग बैंक खातों के जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने 2017 के विधानसभा के चुनाव में जो शपथ पत्र दिया है उसमें जिस पैन का उल्लेख किया है, उसका उल्लेख हमसफर रिसोर्ट के कागजात में नहीं किया गया है। हमसफर रिसोर्ट के कागजात में दूसरे पैन का उल्लेख है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आयकर विभाग को अवगत कर दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें