फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हनीट्रैप गिरोह की फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना गंज पुलिस ने करीब आठ महीने पुराने चर्चित हनीट्रैप मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को बंधक बनाने, मारपीट करने, ऑनलाइन और नकद रुपये वसूलने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 22 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति की तहरीर पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि कुछ लोगों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसे अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे केमरी से रुद्रपुर ले जाकर एक बंद कमरे में बंधक बनाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे छोड़ने के एवज में 1.52 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद आरोपी उसे गंज थाना क्षेत्र के पीला तालाब स्थित एक मकान में ले गए, जहां गन प्वाइंट पर महिला आरोपी जोहरा उर्फ महक के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित से छोड़ने के नाम पर 80 हजार रुपये नकद भी वसूल लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जोहरा उर्फ महक, सुप्रिया शुक्ला, इकरा बी, दीपक कश्यप, मुकेश, इशरत अली तथा एक अज्ञात युवक को नामजद किया था।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गंज पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपी सुप्रिया शुक्ला निवासी चादर वाला बाग को गिरफ्तार किया। सुप्रिया फिलहाल बाबा दीप सिंह नगर में रह रही थी। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें