फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसता जा रहा अब्दुल्ला पर शिकंजा: विधायकी के बाद अब वोट देने का भी अधिकार खत्म, वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम

Fri, 17 Feb 2023 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

अब्दुल्ला आजम को छजलैट प्रकरण में मुरादाबाद की कोर्ट ने 13 फरवरी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायकी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के चार दिन बाद अब्दुल्ला आजम का वोट देने का अधिकार भी समाप्त कर दिया गया है। रामपुर विधानसभा सीट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने निरंकार सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम -1950 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वार से सपा के विधायक अब्दुल्ला आजम को छजलैट प्रकरण में मुरादाबाद की कोर्ट ने 13 फरवरी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायकी निरस्त कर दी। शुक्रवार को उनके वोट देने का अधिकार भी समाप्त कर दिया। उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने गुरुवार को रामपुर विधानसभा सीट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र भेजकर सजायाफ्ता होने की स्थिति में अब्दुल्ला आजम का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी। इससे पहले उनके पिता और सपा नेता आजम खां का नाम भी मतदाता 17 नवंबर को मतदाता सूची से काट दिया गया था।
विज्ञापन

आजम खां को नफरती भाषण देने के एक मामले में रामपुर की कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन उनकी विधायकी निरस्त कर दी गई थी। रामपुर विधानसभा सीट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला आजम का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें