फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में वीसी के जरिए पेश हुए अब्दुल्ला

Wed, 24 Apr 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सुनवाई हुई। पासपोर्ट मामले में अभियोजन की ओर से बहस शुरू हो गई। बहस बुधवार को भी जारी रहेगी। पैन कार्ड मामले में 29 अप्रैल की तारीख नियत की है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह मामले शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए थे। पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक पासपोर्ट मामले में अभियोजन की ओर से बहस शुरू हो गई है। यह बहस बुधवार को भी जारी रहेगी। पैनकार्ड मामले में विवेचक प्रवीण कटियार ने बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें