फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या की रची जा रही साजिश : सलाम

Sat, 09 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। अगर मेरे या मेरे परिवार के सदस्यों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके साथी जिम्मेदार होंगे। मंत्री के जुल्म के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



सलाम शनिवार को जिला पंचायत में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्री के दबाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराना कौन सा अपराध है?


आजाद देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराने वाले खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया हो। मुकदमे को चुनौती दी जाएगी। लाल सिंह पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में सलाम के समर्थकों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



राज्यपाल को भेजे गए फैक्स में सलाम ने कहा कि पुलिस ने लाल सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उनकी जान को खतरा है और उनकी सुरक्षा वापस ली जा रही है। इसके बाद जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से सलाम ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली बरती गई।


अनपढ़ और अक्षम सदस्यों को ही हेल्पर मिलना चाहिए था। प्रशासन ने मंत्री के दबाव में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी सदस्यों का हेल्पर बनाया। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई है। वो इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें