फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज से पहले गुनाहों से तौबा करें 

Sat, 16 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हज सफर 2016 के हज यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। अंजुमन इस्लाही कौम में लगाए गए पहले तरबियती कैंप में यात्रियों को हज सफर से पहले जहनी तैयारियों के सिलसिले में बताया। सबसे पहले कर्ज अदा करने की ताकीद की। 
दोमहला रोड स्थित अंजुमन इस्लाही कौैम में लगाए गए पहले हज तरबियती कैंप का आगाज कुरान की तिलावत किया गया। ट्रेनर साजिदुल हकस  हसीन अहमद और बाबू भाई ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आजमीने हज यकीनन इंतेहाई खुशनसीब हैं। वो जल्द ही अल्लाह के मुकद्दस घर में मेहमान बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशविरा दिया कि हजयात्री पूरी फिक्र और एहतियात के साथ इस मुबारक सफर की जहनी और अमली तैयारी शुरू कर दें। पहली फुर्सरत में कर्ज की अदायगी करें। किसी का हक मारा हो खुले दिल और माफी के साथ अदा कर दें। किसी को सताया हो, दिल दुखाया हो, इल्जाम लगाया हो, या किसी बड़े की शान में गुस्ताखी की हो तो उससे माफी मांग लें। तरबियती कैंप की निजामत अंजुमन इस्लाही कौम के सदर सईद शम्सी ने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें