फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने में आप नेता समेत दो बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक नरेश गुप्ता समेत दो कार्यकर्ताओं को कोर्ट ने साक्ष्य के आरोप में बरी कर दिया।
विज्ञापन

पुतला फूंके जाने का यह मामला 27 जून 2016 का है। कलक्ट्रेट गेट के पास कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका था। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आम आदमी पार्टी के तत्कालीन संयोजक नरेश गुप्ता, टैक्सी स्टैंड रोड निवासी बिलाल सलमानी और ककरौआ गांव निवासी समीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बिलाल सलमानी की मौत हो गई। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोनों को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें