फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्म के खिलाफ प्रदेश भर में करेंगे  आंदोलन

Mon, 30 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद समर्थकों की मीटिंग बुलाई है। कहा कि वो और उनके समर्थक इस बार सादगी से ईद मनाएंगे। रमजान बाद प्रदेश में आंदोलन शुरू होगा। 
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि नगर विकास मंत्री के इशारे पर प्रशासन रामपुर की अवाम पर जुल्म कर रहा है। आलियागंज में जुल्म की हद पार कर दी।


गरीबों के घर तोड़ डाले और उल्टे उन्हीं पर मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि आलियागंज में प्रसासन और पुलिस ने जो जुल्म किया है उसे लेकर वो और उनके समर्थक इस बार सादगी से ईद मनाएंगे। रमजान बाद पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आलियागंज से की जाएगी। उन्होंने 29 मई को पंजाबनगर अपने फार्म हाउस पर समर्थकों की मीटिंग बुलाने की बात कही।  उसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री चाहें उन पर कितना भी जुल्म करा लें पर वो अवाम की आवाज उठाते रहेंगे। हर जुल्म का बदला लिया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने आलियागंज के पीड़ितों के मकान और आर्थिक मदद का एलान किया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने पीड़ितों को गुमराह किया है। वहीं उनके आवास पर मिलने वालों का तांता लगा रहा है। पूरे दिन अब्दुल सलाम के आवास पर गहमागहमी रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें