बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के अहरो रोड पर ग्राम डंडिया न्यामतगंज के पास रात में रोड पार कर रहे 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, डंडिया न्यामतगंज निवासी समरजीत सिंह बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे पैदल अहरो रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद