फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। बिजनौर से होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक रोडवेज बस से उतरकर घर जाने के लिए खड़ा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मिलक क्षेत्र के ग्राम बरा गजेजा निवासी अनीश पांडे शनिवार सुबह होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने रोडवेज बस से बिजनौर गया था। परीक्षा के बाद वह रात करीब 11:30 बजे वापस लौटा। बताया जाता है कि बस चालक ने मिलक के अंदर जाने से मना कर दिया जिस कारण अनीश क्योरार बाईपास पर उतर गया। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता मदन किशोर ने बताया कि अनीश उनका छोटा पुत्र था और अविवाहित था। बड़ा बेटा विवाहित है, जिसकी शादी छह माह पहले ही हुई थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें