फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धमोरा के युवक की चेन्नई में गैस सिलिंडर में लीकेज से मौत

Fri, 06 Feb 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। क्षेत्र के एक युवक की चेन्नई में गैस सिलिंडर में लीकेज से मौत हो गई। घटना के समय वह कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी इशरत अली का बेटा नूर हसन (20) चेन्नई में एक सैलून पर बाल काटने का काम करता था। मंगलवार रात वह कमरे पर सोया था। बुधवार सुबह सैलून पर नहीं पहुंचा तो अन्य लोगों ने कमरे पर जाकर गेट खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो युवक बेहोश मिला, जिसके बाद अस्पताल भेजा, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो गए। उसके उसके पिता ने बताया कमरे में ही गैस सिलिंडर रखा था, उसमें लीकेज से दम घुटने के कारण मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने के बाद चेन्नई पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव लाने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें