फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गणपति की प्रतिमा विसर्जन करने आए एक युवक और तीन किशोर डूबे

Sun, 15 Sep 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करने आए एक युवक और तीन किशोर कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय तैराकों ने एक किशोर को बचा लिया, जबकि एक युवक और दो किशोर तेज बहाव के कारण लापता हो गए। ये चारों लोग उत्तराखंड के काशीपुर अंतर्गत कचनाल गाजी गड्ढा काॅलोनी वार्ड 40 के निवासी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गड्ढा काॅलोनी वार्ड 40 के श्रद्धालु गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने कोसी नदी आए थे। कोसी नदी घाट स्वार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस दौरान नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17) व हिमांशु (17) कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए। तेज बहाव के कारण चारों लोग नदी की तेज धार में बह गए। चारों को नदी में बहता देख कर प्रतिमा विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। नदी घाट पर मौजूद कुछ स्थानीय तैराकों ने नदी में छलांग लगाकर हिमांशु को बचा लिया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण एक युवक और दो किशोर डूब गए। कोसी में चार लोगों के बहने की सूचना पर सीओ अतुल कुमार पांडेय, कोतवाल संदीप त्यागी और चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ कोसी नदी तट पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी डूबे लोगों का पता लगाने में जुट गए। वहीं घटना की जानकारी पर तहसीलदार आकाश संत और नायब तहसीलदार लोकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अतुल पांडेय ने बताया की कोसी नदी में डूबे युवक व किशोरों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। जल्दी ही युवकों को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें