फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तमंचे के बल पर बाइक सवार महिला व रिश्तेदार को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। शुक्रवार की रात बेखौफ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर निशाना बनाते हुए जेवरात व नकदी लूट ली। विरोध करने पर युवक व महिला को तमंचे की बट से मारपीट कर घायल भी कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने धमकी देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मझरा मोहल्ला निवासी समीर अली के यहां मिलाद का कार्यक्रम था, जिसमें पास के ही दनियांपुर गांव निवासी उनकी रिश्तेदार मेहताब जहां भी आईं थीं। कार्यक्रम के बाद लगभग रात 10 बजे के समय समीर अपनी बाइक से रिश्तेदार महिला मेहताब जहां को उनके गांव छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह नगर के समीप दनियांपुर मार्ग पर पहुंचा तभी सुनसान इलाके का फायदा उठाकर एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। रुकते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाली और महिला की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने महिला व युवक को तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया।
बताया कि बदमाशों ने महिला के कान के सोने के कुंडल, नाक की लोंग, युवक का मोबाइल फोन और जेब में रखी पांच सौ की नकदी जबरन लूट कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया कि अनुसार बदमाश मोबाइल और गाड़ी की चाबी घटना स्थल से कुछ दूर फेंककर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और पीड़ित महिला से जानकारी ली। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



सैफनी में सक्रिय होता दिख रहा चोरों का गिरोह
सैफनी। क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय होता दिख रहा है। बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट और मारपीट की इस वारदात से एक रात पहले ही क्षेत्र के ताजपुर बेहटा गांव में चोर टेंट हाउस की दुकान चलाने वाले ग्रामीण के तीन सिलिंडर जनरेटर के अल्टरनेटर को चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें