फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज आंधी में भरभराकर गिरी कच्ची छत, दहेज का सामान मलबे में दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पैगुपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी से एक कच्चे कमरे की छत गिर गई। इससे कमरे में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल के पिता छोटेलाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान उनके बेटे अनिल के कमरे की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। कमरे में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डबल बेड, संदूक, सेफ अलमारी और बर्तन जैसे सामान मलबे के नीचे दब गए। दहेज का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में परिवार को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। छोटेलाल ने बताया कि उनका बेटा अनिल अपनी पत्नी के साथ रुद्रपुर में रहकर नौकरी करता है।
घटना के समय अनिल के माता-पिता कलावती और छोटेलाल घर के आंगन में सो रहे थे। इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उनकी जान बच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर क्षतिग्रस्त सामान निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें