फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कूल जा रहे बालक पर कुत्ते ने किया हमला, जख्मी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जिले में आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। पालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। शनिवार को भुड़ासी गांव निवासी एक छात्र को आवारा कुत्ते ने काट दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

भुड़ासी गांव निवासी रामदास का बेटा देव सरन (12) स्कूल जा रहा था। स्कूल जाते वक्त गांव की गली का एक कुत्ता बालक पर हमलावर हो गया। इस दौरान बालक के पैर में कुत्ते ने काट दिया। घबराए हुए पिता अपने बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में मरहम पट्टी करवाई और एआरवी की वैक्सीन लगवाई गई।
शनिवार को सीएचसी में करीब 40 से अधिक लोग कुत्ते के काटे हुए आए, जिन्हें एआरवी की वैक्सीन लगवाई गई। इससे पहले भी कुत्ते बालकों पर हमलावर हो चुके है। इसमें सबसे दर्दनाक घटना 27 जुलाई है, जब रमपुरा गांव के रहने वाले जयराम आर्य के नाती में अव्यांश पर अचानक कुत्ते ने हमला करते हुए मुंह को नोच लिया था, जिससे उसे करीब 35 टांके आए थे। उसका इलाज मुरादाबाद में कराया गया था।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को मोहल्ला अफगानान निवासी आरिफ के 10 वर्षीय बेटे जमन, आशू (18) और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जमीर अहमद के सात वर्षीय बेटे जियान को भी कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया था। कुत्तों को पकड़वाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली है। गली-मोहल्लों में कुत्ते खुलेआम घूम रहे है और बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें