फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद के साथ जबरन कीटनाशक देने पर होगी रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खरीफ सीजन में खाद की किल्लत की आशंकाओं के बीच कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। विभाग ने कालाबाजारी, ओवररेटिंग और खाद के साथ जबरन अन्य उत्पाद देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय 12,760 मीट्रिक टन यूरिया, 1,675 मीट्रिक टन डीएपी और 5,992 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इफको की 1,281 मीट्रिक टन डीएपी की रैक मिलने के बाद 27 जुलाई को कृभको की 1,980.7 मीट्रिक टन डीएपी की नई रैक भी पहुंचेगी। इससे खरीफ फसलों के लिए खाद की उपलब्धता और मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि ''''फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल'''' मोबाइल एप के माध्यम से अब तक 1.75 लाख किसान 24,346 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक खरीद चुके हैं। इससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी हुई है और अनियमितताओं पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने सभी खाद विक्रेताओं और सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मूल्य पर ही खाद बेचें। रात में बिक्री, अधिक कीमत वसूली या उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद की अनिवार्य बिक्री पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शिकायतों के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
000
शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करे, रात में खाद बेचे या उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव बनाए तो इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 7839882763 और 9458846182 पर दें। शिकायत मिलते ही जांच कर दोषी विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
000
वर्जन
जनपद में यूरिया, डीएपी और एनपीके का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले, रात में खाद बेचे या टैगिंग करे तो उसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें। दोषी के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -कुलदीप सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें