रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के संघर्ष के बावजूद 600 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हुआ है। कहा कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री ने पूर्व में भी आदेश जारी किए थे। जनपद में 90 प्रतिशत मरीज गंभीर अवस्था में दिल्ली व अन्य जनपदों में रेफर कर दिए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज शुरू न होने से लाखों गरीब व्यापारी समाज दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पूर्व में उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के लिए समस्त संसाधन बिल्डिंग के हाल, अस्पताल की पुलिस चौकी, लिफ्ट समस्त संसाधन मौजूद है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, अब्दुल बासिक, पप्पू खान, वावू खान, गोपाल शर्मा, शाहिद खुसरो, मोहम्मद आसिफ, नजाकत अली, शाहिद खान ,नूर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद