फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा, दो दर्जन गांवों की बिजली गुल

Wed, 19 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। टांडा–बाजपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद मसवासी क्षेत्र दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लोगों ने लोगों ने बिजली का पोल टूटा देखा तो उन्होंने सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नए पोल की स्थापना का कार्य शुरू किया। देर शाम तक खबर भेजे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
दिनभर बिजली गुल रहने से नगर सहित रहमतगंज, कुंदनपुर, मानपुर, बिजारखाता, जमना–जमनी, सीतारामपुर, घोसीपुरा, पट्टीकलां, हसनपुर, धर्मपुर उत्तरी, लाडपुर सेमरा, शिकारपुर आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेई मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल बदल दिया गया है। ट्रांसमिशन लाइन की फिटिंग कार्य पूरा होते ही जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें