फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरगद के पेड़ की शाखा काटी, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र में गांव खुशहालपुर में दरगाह के निकट स्थित एक प्राचीन बरगद के पेड़ की शाखा काटे जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वन दरोगा कुलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्टूबर को ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे ग्राम मझरा खुशहालपुर पहुंचे। वहां उन्होंने दरगाह के निकट खड़े एक प्राचीन बरगद के वृक्ष को क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया। मौके पर जांच में सामने आया कि उक्त वृक्ष की लगभग 186 सेंटीमीटर गोलाई वाली शाखा काटी गई थी।
मौके से कटी हुई शाखा का प्रकाष्ठ (लकड़ी का हिस्सा) बरामद किया गया। वन दरोगा के अनुसार यह कार्य उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 का उल्लंघन है।
विज्ञापन

पुलिस ने वन विभाग के वन दरोगा कुलवीर सिंह की तहरीर पर मानपुर उत्तरी निवासी बाबू, शकील, मसवासी निवासी इकराम, फय्यूम, रहीस, भूरा और नदीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें