फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आगापुर रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, जमकर हंगामा

Wed, 01 Apr 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आगापुर रोड पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे आगे चल रही टैक्सी कार ने प्रेम पटवारी वाली गली के सामने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। बाइक का आगे व कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवकों की कार चालक से तीखी झड़प हो गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

टैक्सी आगापुर से श्रीराम चौक की ओर आ रही थी। सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर काफी भीड़ थी। प्रेम पटवारी वाली गली में अचानक सामने से ई-रिक्शा आने के कारण कार चालक ने ब्रेक मार दिए। पीछे से एक बाइक पर आ रहे तीन युवक कार में भिड़ गए। इसके बाद युवकों की कार चालक से तीखी नोकझोंक हो गई जबकि कार चालक युवकों की गलती बता रहा था। हंगामे के कारण भीड़ जुटी तो जाम लगना शुरू हो गया। क्षेत्रीय दुकानदारों ने किसी तरह से दोनों पक्ष को समझाकर मामले को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें