फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून विक्रे ता की जेब से 50 हजार रुपये चोरी

Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए परचून विक्रेता की जेब से जेबकतरे ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गूलड़ पीपलसाना निवासी मोहम्मद रफी पुत्र हाजी अहमद जान की गांव में ही परचून की थोक दुकान है। रविवार को नगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में वह दुकान के सामान की खरीदारी करने आया था। उसने नमकीन विक्रेता की दुकान से समान लिया और रुपये देने के लिये जेब में हाथ डाला तो जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। दुकानदार ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जेबकतरे की तलाश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें