फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोर को पकड़ कर धुना, चार भागे

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। गांव में घूम रहे पशु को चोर जंगल ले गए और यहां से उसे कहीं और ले जाने का प्रयास कर रहे थी कि ग्रामीणों ने घेर लिया। इस बीच एक आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया, जबकि चार भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव इमरतपुर निवासी ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव में घूमने वाले सांड़ को पशु चोर ले जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हरी सिंह के खेत में सांड़ को गांव वालों ने बंधा देखा। इस पर ग्रामीणाें ने पशु चोरों क ो घेर लिया, लेकिन चार ग्रामीणाें का छकाते हुए भागने में कामयाब रहे, जबकि एक चोर हत्थे चढ़ गया। उसका नाम मधुपुरी निवासी सद्दाम पुत्र भूरा बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने पूर्व प्रधान छोटे लाल के पुत्र गजेंद्र की तहरीर पर सद्दाम पुत्र भूरा, भूरा पुत्र दूल्हा, नन्हे पुत्र अफसर व दो सगे भाई फारूख आसिफ को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें