मसवासी। स्वार- बाजपुर मार्ग पर मोतीपुरा में स्टेयरिंग फेल हो जाने से कबाड़ से भरी पिकअप पलट गई। इसकी चपेट में आने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान महिला की हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर के लिए रेफर कर दिया है।
थाना भोट के गांव बांस नगली निवासी मोहम्मद इरशाद कबाड़ से भरी पिकअप लेकर पिपलिया सरिया फैक्ट्री जा रहा था। जब वह स्वार बाजपुर मार्ग मोतीपुरा के सामने पहुंचा तभी पिकअप का स्टेयरिंग फेल हो गया और एक मकान से जा टकराई। इससे मक ान के पास ही खड़े लक्ष्मी नारायण उसकी पत्नी व उसका बच्चा तीनाें लोग पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।