फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकखानम में तमंचे के बल पर गैंगरेप

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तमंचे की नोंक पर महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका गांव के लोगों से किसी बात को लेकर रंजिश है। पांच अगस्त को महिला के परिवार के लोग कहीं गए थे। इस बीच महिला को अकेला पाकर आरोपी लोग उसके घर में घुस गए। तमंचे के बल पर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। महिला थाने पहुंच ी, पुलिस को सारा मामला बताया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें