फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल के पुतले फूंके

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। न्यूज चैनल पर आजम खां के खिलाफ भ्रामक खबर प्रसारित करने पर भड़के सपाई सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हाईवे समेत जगह-जगह चैनल के पुतले फूंके। उनका कहना था कि आजम खां की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाईवे पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइंस थाने के सामने न्यूज चैनल का पुतला फूंका। इस मौके पर मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां, पालिका चेयरमैन अजहर अली खां, एहकाम अली, मोहम्मद खां, फतेह सिंह, नबी अहमद, सज्जाद, अतीक, आसिफ, मसरूर खां, विजय सिंह, शन्नू, प्रेमपाल सिंह, गुलाम साबिर, नासिर अली शामिल थे।
आजाद हिंद सेवा समिति ने भी न्यूज चैनल का पुतला फूंका। इस मौकेपर प्रदेशाध्यक्ष शकील खां, मुर्तजा अली, अथहर खां, वसीम खां, अनवर अहमद, नजमी खां, अलीम खां, आसिम खां, महफूज खां, खलील मंसूर, जुहेब अर्शी, अंजुम खां भी मौजूद थे। थानाटीन पर सभासद मेराज अहमद के नेतृत्व में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इसमें सभासद मुराद कलीम, मिसरुद्दीन खां, रानू खां, शके ब पठान, उस्मान मियां, महबूब, होरी, फैज मियां भी थे। आल इंडिया सेक्युलर मंच की चौक मोहम्मद सईद खां में हुई बैठक में चैनल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर मुईन पठान, फरहान उल्लाह खां, सुहैब अशरफ शम्सी, उमेर शम्सी, सुमेर शम्सी, गुलफाम शम्सी, चम्मू खां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें