फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज चैनल के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर (ब्यूरो)। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाने के आरोप में सपाइयों ने अलग-अलग थानों में एक न्यूज चैनल के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज कराए हैं। सपाइयों ने गंज कोतवाली, सिविल लाइंस कोतवाली, कोतवाली और सैफनी में न्यूज चैनल के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने गंज कोतवाली में चार, पटवाई में एक, सिविल लाइंस में एक, कोतवाली में एक, शहजादनगर, सैफनी और मिलक में एक मुकदमा दर्ज किया है। सपाइयों ने इस मामले को लेकर अलग-अलग तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया है कि न्यूज चैनल ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने न्यूज चैनल के खिलाफ कई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मिलक में पालिका के नामित सभासद इकरार हुसैन ने चैनल के संपादक, एंकर, मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें