टांडा। कसियाकूंडा के पूर्व प्रधान के घर बुधवार की रात को ताले तोड़कर आभूषण सहित नगदी चोरी हो गई। सुबह इसकी जानकारी हो सकी।
गांव के पूर्व प्रधान स्व. अकबर अली के घर महिला और परिवार के सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे। बुधवार की रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आये। उन्होंने किवाड़ खोलकर कमरे में रखे संदूक को ताले को आरी के काटकर उसमें महिला सहित विवाहिता बेटियों के चार तोला सोने और सात किलो चांदी के आभूषण निकाल लिये। इतना ही नहीं संदूक में रखी पांच सौ रुपये की नगदी भी चोरों ने नहीं छोड़ी। सुबह जागने पर पूर्व प्रधान की पत्नी सकीना और बेटे बेटियों के चोरों के लाखों के आभूषण चोरी होने पर होश उड़ गये। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।