फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के प्याऊ पर गरजी जेसीबी

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के प्याऊ अब पालिका के निशाने पर आ गए हैं। पालिका ने इसे अवैध मानते हुए जेसीबी चलानी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत चीनी मिल के गेट पर बने प्याऊ से की गई है। पालिका ने चेतावनी जारी की है कि अवैध रूप से बने प्याऊ को गिराया जाएगा। इसलिए प्याऊ में लगी मशीनें 24 घंटे के भीतर खोल ली जाएं।
विज्ञापन

शहर को खूबसूरत बनाने के लिए नगर पालिका अवैध अतिक्रमण हटवा रही है। इसको लेकर पहले गेट तोड़ गए और अब प्याऊ की बारी है। नगर पालिका ने शहर में बनाए गए अवैध प्याऊ को गिराने का ऐलान कर दिया है। नगर पालिका की जेसीबी ने मंगलवार को राधा रोड स्थित चीनी मिल के मुख्य गेट पर बने प्याऊ को गिरा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध की, लेकिन पालिका ने प्याऊ को गिरा दिया। प्याऊ गिरने से हड़कंप मच गया। नगर पालिका के विशेष कार्याधिकारी माता प्रसाद ने बताया कि शहर में अवैध रूप से बने प्याऊ को तोड़ा जाएगा। यह प्याऊ पालिका की बिना अनुमति से बनाए गए हैं। प्याऊ बनवाने वाले लोगों को नोटिस जारी करते हुए इसकी मशीनें खोल लेने के आदेश दिए हैं। कहा कि इस मामले में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें