फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों में मारपीट- कुर्सियां चलीं

Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को अखाड़ा बन गई। गत कार्यवाही की पुष्टि के दौरान टोका-टोकी पर सदस्य एक-दूसरे से उलझ पड़े। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां तक फेंकी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में की। बाद में सभासदों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। पालिकाध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

सभागार में मंगलवार साढ़े 11 बजे पालिका बोर्ड की बैठक शुरू हुई। सभासद जहीर अहमद ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष उपेक्षा का दर्द रखते हुए कहा कि मांग पर नगर में बल्ब तक नहीं लगाए जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी जवाब दे रहे थे कि इस दौरान महिला सभासद चमेलिया देवी के विलंब से आने और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से पालिकाध्यक्ष के मना करने पर सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। गत कार्यवाही की पुष्टि से बैठक फिर शुरू हुई। वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद नबी खां ने पढ़ना शुरू किया। इसी बीच मोहम्मद तव्वाब ने कार्यवाही पढ़ने के बजाये प्रस्ताव के बिंदु शुरू करने को कहा। इस पर बाकी सभासदों और जहीर अहमद ने टोका दिया। जहीर अहमद की अफसर अली से झड़प हो ही रही थी कि तस्लीम अहमद ने जहीर अहमद का गिरेबान पकड़कर हाथापाई का प्रयास किया। इसी पर पक्ष और विपक्ष के सभासदों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। कई सभासदों ने एक-दूसरे पर कुर्सी फेंककर मारना शुरू कर दीं। एक कुर्सी सभासद पति मकसूद लाला को लगने पर वह जख्मी हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस बुला ली गई। करीब एक घंटे बाद होने पर फिर से बैठक शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होने से पहले वरिष्ठ सदस्य मतलूब हुसैन के नेतृत्व में अब्दुल हकीम अंसारी, जहीर अहमद, जाहिद अली, लियाकत अली, योगेन्द्र कुमार, फूल जहां, मोहम्मद रफीक, यूसुफ, राजाराम सैनी, सुनीता सैनी, चमेलिया देवी, रिजवान अहमद, हाजी फरजंद अली, फरमूदी बेगम, फरजाना बेगम, हाजी शफी, सलमा महमूद, इश्तियाक कुरैशी और विधायक प्रतिनिधि हनीफुद्दीन समेत 20 सभासदों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें