फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वन विभाग का अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को विभाग की टीम ने सिविल लाइंस इलाके में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहीं 33 आरा मशीनें पकड़ लीं। विभाग ने 29 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

वन विभाग अब तक गंज थाना क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चला रहा था। सोमवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, वन दोरागा एसएन सिंह, बादाम सिंह और वन रक्षक सोमपाल की टीम ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की सैयद मार्केट, जजेज रोड, हजारावाला बाग, पालीटेक्निक के सामने, शाहबाद गेट, केमरी रोड पर छापा मारा। टीम ने बिना लाइसेंस 33 आरा मशीनें पकड़ लीं। छापे से पहले कई संचालक आरा मशीनों के व्हील खोलकर फरार हो गए। बाकी मशीनों ने व्हील वन विभाग की टीम ने खुलवाकर कब्जे में ले लिए। छापेमार कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वन विभाग ने 29 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी के मुताबिक पंखेवालान के शन्नू, पटवाई के जरीफ, मजार बगदादी साहब के यासीन, बिलासपुर गेट के फजल खां, रहमतुल्ला खां, कुंडा के बब्बू, गूजरटोला के मुईन खां, सिविल लासिं के शब्लू, तीतरवाली पाखड़ के मुमताज, नूर खां, जजेज रोड केइकराम खां,पत्थरों का थम के शफीक खां, पान दरीबां के फैसल खां, छिपियान के मेहरोज, पुराना गंज केरहमान शाह, मठवाला कबिभनस्तान के अच्छे खां, झंडा के मकसूद खां, किला के आरिफ, मजार बगदादी साहब के शावेज, जुबैर, अकरम सुल्तान, शुतरखाना के मुन्ना, हल्के वाली जियारत केइशरत कुरैशी, शाहबाद गेट के इशरत कुरैशी, हाते वाली गली के मामू उर्फ मोहम्मद अहमद, पहाड़ी गेट के नजमी खां और थाना टीन के फारूख शाह की मशीन बिना लाइसेंस के चलती मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें