फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल दबाने में एक और बाबू सस्पेंड

Sun, 27 Oct 2013 05:43 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पटल पर ही फाइल दबा लेने के मामले में एक और बाबू फंस गया है। जिलाधिकारी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उससे जवाब तलब भी किया गया है।
विज्ञापन

क लेक्ट्रेट में बाबूराज चल रहा है। बाबुओं की मनमानी का आलम यह है कि फाइलें अफसर के पास तक पेश नहीं की जा रही है,जिससे तमाम काम लटक रहे हैं। पिछले दिनों शस्त्र लिपिक ने फाइल दबा ली और जिसका खामियाजा डीएम को भुगतना पड़ा। डीएम को हाईकोर्ट की फटकार झेलनी पड़ी साथ ही जुर्माना भी डाला गया था। हालांकि डीएम ने बाद में शस्त्र लिपिक को सस्पेंड कर दिया था। अब ताजा मामला भी कलेक्ट्रेट क े संयुक्त कार्यालय से जुड़ा हुआ है। यहां तैनात स्थापना सहायक लिपिक के पद पर तैनात कमर इरशाद रिजवी ने मृतक आश्रित कोटे में तैनाती की फाइल को बीस दिन तक दबाए रखा। इस फाइल को रिजवी ने डीएम के सामने पेश नहीं किया,जिस पर मामले की शिकायत शनिवार को डीएम से की गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बाबू को तलब कर लिया और फिर फ ाइल मांगी। फाइल देखने के बाद फाइल को पेश न करने पर नाराजगी जाहिर की साथ ही डीएम ने इस बाबू को सस्पेंड को करने के आदेश जारी कर दिए। डीएम एनकेएस चौहान ने बाबू को सस्पेंड करने के साथ ही उससे जवाब तलब भी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें