फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह बचाता है

Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आजम खां की कार गजरौला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जैसे ही यह खबर रामपुर पहुंची। लोगों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। सपा नेताओं ने एक दूसरे को फोन लगाना शुरू कर दिया। जिनके पास आजम खां का मोबाइल नंबर था, उन्होंने सीधे उनको फोन दिया। उधर से जवाब आया चिंता मत कीजिए सब ठीक है, मुरादाबाद पहुंच गया हूं। थोड़ी देर में रामपुर पहुंच रहा हूं।
विज्ञापन

आजम खां आ रहे हैं, जैसे ही यह जानकारी मिली। सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान सीआरपीएफ चुंगी के पास खड़े हो गए। आजम उधर आए तो थोड़ी देर के लिए रुके और फिर घर के लिए निकल पड़े। उनके घर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। आजम जब कार से उतरे तो उनके मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने कहा आपसे पहले भी कई बार कहा कि सड़क मार्ग से सफर मत कीजिए। आजम ने जवाब दिया चिंता मत करो अल्लाह बचाता है। जब तक वो नहीं चाहेगा कुछ नहीं होगा। आजम खां के साथ कार में उनकी पत्नी डॉ. तजीम फात्मा भी थीं। आगे वाली सीट पर ड्राईवर के साथ आजम खां के करीबी दोस्त आरके जैन बैठे थे। तीनों सुरक्षित हैं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, फसाहत खां शानू, सुहेल मियां, राजबहादुर दिवाकर, श्रीपाल यादव, वीरेंद्र गोयल, शिव नरेश तोमर, जगमोहन सिंह सहित अन्य कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें