रामपुर। विद्या भारती की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में गाजियाबाद-लोनी को ओवर ऑल चैंपियन की ट्राफी मिली। समारोह में छात्रों को खेलकूद की उपयोगिता की जानकारी दी गई।
राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में चल रही विद्या भारती की तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक सोरन सिंह व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अध्यक्ष वीडी गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र केसमक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुर्ष्पाचन कर किया। गाजियाबाद-लोनी संकुल को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर प्रथम व लोनी द्वितीय रहा। बाल वर्ग में लोनी प्रथम और बुलंदशहर द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में मेरठ प्रथम और बुलंदशहर द्वितीय रहा। तरुण वर्ग में बुलंदशहर प्रथम और लोनी द्वितीय रहा। इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक सोरन सिंह ने कहा कि खेलकूद से शहरी और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। साथ ही मैत्री की भावना बलवती होती है। कार्यक्रम का संचालन आनंद पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर रविंद्र मोहन, महेश शर्मा, सुरेश कुमार जैन, हरपाल सिंह, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।