फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा आज, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Sun, 13 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दशहरा का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा केकड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर में रविवार को कोसी मंदिर के साथ ही ज्वाला नगर में रावण केदहन का कार्यक्रम होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कोसी मंदिर रोड स्थित रामलीला के मैदान में रावण के दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रावण दहन से पहले शहर में बन्नू बिरादरी की ओर से जुलूस भी निकाला जाएगा। रावण दहन का कार्यक्रम ज्वाला नगर स्थित रजा टेक्सटाइल्स के मैदान में होगा। दोनों रामलीला कमेटियों ने दशहर केमौके पर होने वाले रावण दहन केकार्यक्रम को लेकर अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। कमेटियों के साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दोनों ही स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। जहां पर हजारों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस केसाथ ही पीएसी के जवानों को लगाया गया है। इसके साथ ही महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। एएसपी साधना गोस्वामी केमुताबिक दशहरे के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।

सादी वरदी में भी तैनात रहेंगी महिला पुलिस कर्मी
रामपुर। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए दशहरे के मेले में पुलिस प्रशासन सादी वरदी में भी महिला पुलिस बल को लगाएगा। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सिपाहियों व दारोगाओं को भी सादी वरदी में लगाया जाएगा। यदि कहीं कोई छेड़छाड़ की घटना होती है तो सादी वरदी में घूमने वाले पुलिस कर्मी उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


बगदादी साहब का उर्स आज से शुरू
रामपुर। हजरत सैयद अब्दुल वहाब बगदादी कादरी और सैयद अली बगदादी कादरी का उर्स 13 अक्तूबर से शुरू होगा। तीन दिन चलने वाले उर्स की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। इमाम मसजिद दादा मियां मौलवी मोहम्मद अजीम अजहरी के मुताबिक पहले दिन बाद नमाज असभन हजरत मुफ्ती नजफ अली तकरीर फरमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें