फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस एकड़ जमीन में बनेगा रामपुर का कलेक्ट्रेट

Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर का नया कलेक्ट्रेट सिविल लाइंस क्षेत्र में ही बनाए जाने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने दस एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि सिविल लाइंस क्षेत्र में जमीन न मिलने पर डुंगरपुर के आसपास भी कलेक्ट्रेट का निर्माण कराया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर का कलेक्ट्रेट ऐेतिहासिक भवन में स्थित है, लेकिन इस भवन की हालत अब प्रशासन को जर्जर लगने लगी है। तमाम दफ्तर जर्जर होने की वजह से बारिश के समय में टपकते हैं। बारिश की वजह से सरकारी रिकार्ड भी खराब हो रहा है। लगातार मरम्मत के बाद भी इस भवन की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है,जिस पर अब प्रशासन ने फैसला लिया है कि रामपुर का कलेक्ट्रेट भवन का कहीं और निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी एनएकेएस चौहान ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन तलाशने के आदेश जारी किए हैं। डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ने टीम बनाकर सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए तहसील प्रशासन की टीम ने शहर में कई स्थानों पर जमीन तलाशी है। कलेक्ट्रेट के निर्माण के लिए प्रशासन को दस एकड़ जमीन की तलाश है। इसी जमीन पर निर्माण कराना है। प्रशासन की मंशा कलेक्ट्रेट का निर्माण सिविल लाइंस क्षेत्र में ही कराने की है। हालांकि विकल्प खुले रखे गए हैं। यदि सिविल लाइंस क्षेत्र में इतनी जमीन नहीं मिलती है तो इसे डुंगरपुर या फिर स्वार रोड पर किसी भी स्थान पर सरकारी जमीन का आवंटन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका जमीन काचयन कर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें