फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर बनवा दी नक्षत्रशाला: नवेद

Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार विधायक नवेद मियां ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने वफ्फ आराजी पर नक्षत्रशाला और शादीघर का निर्माण करा दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री जब गरीबों के मकानों पर बुल्डोजर चलवा रहे हैं तो नक्षत्रशाला भी तुड़वाएं।
विज्ञापन

विधायक नवेद मियां ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा जारी वक्फ संख्या 241 केवक्फनामे की छाया प्रति मीडिया केसामने प्रस्तुत की। बताया गया कि जिला कारागार के पीछे स्थित बेगमवाली बगिया की यह आराजी नवाब हामिद अली खां ने 30 जून 1928 को वक्फ की थी और नवेद मियां इसके मुतवल्ली हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां ने वक्फ संख्या 241 की आराजी पर नक्षत्रशाला और शादी घर का निर्माण कराकार गुनाह किया है। वह इस वक्फ की जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण को तुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मंत्री द्वारा अन्य वक्फ संपत्ति का मामला उछालकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। नवेद ने आरोप लगाया कि उन्हें सुन्नी वक्फ बोर्ड से हटवाने की साजिश की जा रही है, ताकि इस वक्फ की आराजी पर अवैध निर्माण का मामला दबा रहे। नवेद मियां ने कहा कि मंत्री गरीबों की दुकान और मकानों को तुड़वा रहे हैं। दो दिन पहले एक मदरसे को भी तुड़वा दिया गया। मंत्री खुद केआदेश पर वक्फ की जमीन पर बनवाई गई नक्षत्रशाला को भी तुड़वाएं। नवेद मियां ने कहा कि आराजी संख्या 241 के मुतवल्ली होने के नाते वह कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें