फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-87 को दुरुस्त करने की कवायद शुरू

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नैनीताल हाईवे की बदहाल स्थिति को लेकर शुरू हुई ‘अमर उजाला’ की मुहिम आखिरकार रंग लायी। स्थानीय प्रशासन की मदद से एनएचएआई के अधिकारियों ने हाईवे की बदहाली को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड के बार्डर से हाईवे की मरम्मत शुरू कर दी गई है। गड्ढ़ों को भरने के लिए रविवार को गिट्टियां डाल कर रोलर से बराबर कराया गया।
विज्ञापन

एनएच-87 यानि यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग। इस मार्ग की हालत काफी बदतर हो चुकी है। मरम्मत केचलते इस मार्ग पर सफर करना दुश्वारियों भरा हो गया था, जिसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग की जर्जर हालत को सामने लाने के लिए ‘अमर उजाला’ में सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित हुईं। अभियान क ी तरह इस मुद्दे पर ‘अमर उजाला’ ने यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंचाया। ‘अमर उजाला’ की इस मुहिम के बाद प्रशासनिक अमले ने एनएचआई 87 से जुड़े अफसरों को तलब किया और फिर इस पर कार्य शुरू कराने का प्लान तैयार किया। यह मुद्दा जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सामने उठा तो उन्होंने भी एनएचआई से जुड़े अफसरों से एक सप्ताह के भीतर काम शुरू कर देने के आदेश कर दिए थे। आखिरकार अब जाकर एनएचआई 87 पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। उत्तराखंड की रुद्रपुर-बिलासपुर सीमा से मार्ग की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया। जल्द ही यह काम बिलासपुर होता हुआ रामपुर मार्ग तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें