फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावर्ड यूनिवर्सिटी नहीं गए आजम खां

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बोस्टन एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी की घटना के विरोध में हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी में कुंभ मेले की सफलता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। आजम खां के अपमान की घटना पर विरोध जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम मेें शामिल नहीं हुए। यह जानकारी आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर विकास मंत्री आजम खां 24 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उनको हावर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस) में कुंभ मेले की सफलता को लेकर लेक्चर देना था। बृहस्पतिवार को आजम खां को बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट रोक लिया गया और उनसे पूछताछ की गई थी। आजम खां ने आरोप लगाया था कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। आजम खां ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनके अमेरिका आने का अफसोस है। उन्होेंने कहा कि वो हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में लेक्चर देंगे और इस दौरान अपना विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने इसके अलावा अन्य सभी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने की बात कही थी।
आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने बताया कि उन्होंने फोन करके बताया कि वो हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग नहीं लेंगे। शानू ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित वहां गए अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है। शानू ने बताया कि आजम खां जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उनको वहां से 28 अप्रैल की रात को रवाना होना था, लेकिन इससे पहले ही वो स्वदेश आना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें