स्वार। खूंखार जंगली कुत्ताें ने कब्र्रिस्तान में कब्र की मिट्टी खोदकर एक मासूम बालक के शव को बाहर खींच लिया। कुत्तों ने शव को नोंच नोंचकर पूरी तरह क्षतविक्षत कर दिया। शव को कुत्ताें द्वारा खाता देख ग्रामीणों ने लाठियों से कुत्तों को भगाया। बाद में शव को पुन: सुपुर्द-ए-खाक किया।
क्षेत्र में खूंखार कुत्ताें का आतंक जारी है। क्षेत्र के एक गंाव निवासी व्यक्ति के मासूम बेटे की तीन दिन पूर्व मौत हो गयी थी। जिसे गांव स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया था। बुधवार की प्रात: तीजे की फात्हा पढ़ने के लिये परिजन एवं ग्रामीण कब्रिस्तान पहुुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चे की कब्र के बाहर कफन मौजूद था लेकिन उसमेेें से बालक का शव गायब था। आशंका थी किसी जंगली जानवर ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणाें ने कब्रिस्तान में इधर उधर देखा तो कुछ जंगली कुत्ते बालक के शव को बुरी तरह नोंच कर खा रहे थे। यह देखकर लोगाें की रूह कांप उठी। लोगाें ने बचे शव के पास मौजूद कुत्ताें को लाठियां चलाकर खदेड़ा। बाद में कुत्ताें से बचे शव को पुन: सुपुर्दे खाक कर दिया गया। आवारा एवं खूंखार कुत्ताें का आतंक क्षेत्र में फैल हुआ है। जिससे लोग भयभीत है। ग्रामीण एवं नगरवासी अपने बच्चाें को घराें से बाहर निकलने से मना कर रहे है।