फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में पिछड़ी कई एजेंसियां

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धान खरीद में कई एजेंसियां पिछड़ रही हैं। अगर यही स्थिति रही तो इस साल टारगेट पूरा नहीं हो सकेगा। लिहाजा खरीद में तेजी लाने को एजेंसियों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन

जिले में इस साल 23400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों से पचास से ज्यादा सेंटर खोले गए हैं। सभी एजेंसियों का खरीद का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। उसके मुताबिक ही खरीद की जानी है। लेकिन, अधिकतर एजेंसियां लक्ष्य से काफी पीछे हैं। एजेंसियों ने अब तक सिर्फ 9834 मीट्रिक टन खरीद कर सकी हैं। जबकि, अब तक 12000 मीट्रिक टन खरीद हो जानी चाहिए थी। शुरुआत में केंद्र खोलने में लापरवाही बरती गई। उसके बाद केंद्र तो सारे खोल दिए गए। लेकिन, खरीद मेें तेजी फिर भी नहीं आ सकी। सिर्फ खाद्य विभाग ही खरीद में तेजी दिखा रहा है। बाकी एजेंसियां खरीद में पिछड़ रही हैं। सबसे कम खरीद 91 मीट्रिक टन एग्रो ने खरीदा है। अगर यही स्थिति रही तो खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

एजेंसी लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग- 4200 3898
पीसीएफ- 8000 3765
यूपीएसएस- 3000 1495
एग्रो- 700 89
एसएफसी- 5000 390
निगम- 500 197
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें