रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक कुतुबमियां का फाटक पर हुई। बैठक में मतदाता जागरूकता पर जोर दिया गया। जिला प्रमुख अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि परिषद के सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरे जिले में गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करें। जिला संयोजक शिवम कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता टोली के रूप में हर मतदाता से संपर्क करें और मतदान की अपील करें। बैठक में सौरभ भारद्वाज, विशेष सैनी, अशोक राठौर, राहुल शर्मा, विकास शर्मा, कीर्ति राजपूत, सात्विक आदि मौजूद रहे।